फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Challan For covid curfue in Pithauragarh

बढ़ते संक्रमण के बाद पुलिस भी हुई सख्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Challan For covid curfue in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस भी सख्त हो गई है। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस ने प्रात: 5:30 बजे से ही मोर्चा संभाला लिया। इस दौरान जीजीआईसी, सिल्थाम, टकाना, जीआईसी आदि स्थानों पर सैर सपाटा कर रहे लोगों को घर भेजा गया।
विज्ञापन

बाजार खुलने के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय में खरीदारी के लिए सब्जी मंडी गांधी चौक पर भीड़ रही। सड़कों पर दो दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही अधिक रही। हालांकि इस दौरान कई लोग बाजार में सिर्फ चहलकदमी करते दिखे। 10 बजे बाद पुलिस ने सड़कों पर दौड़ते वाहन सवारों पर सख्ती कर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की। दोपहर बाद सिल्थाम, गांधी चौक, केमू स्टेशन, एंचोली, जीआईसी, टकाना की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिले के कनालीछीना, थल, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में 10 बजे बाद सड़कों पर पुलिस ने गश्त कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों के उल्लंघन में 15 पर हुई कार्रवाई
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने कोविड नियमों की अवहेला करने के जुर्म में 15 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि मास्क बिना घरों के बाहर निकलने, सुरक्षित दूरी न रखने आदि पर उक्त लोगों पर कार्रवाई की गई है। एमवी एक्ट का अनुपालन न करने पर एक बाइक जब्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed