फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CBSE Inter English paper was simple

सीबीएसई इंटर अंग्रेजी का पेपर सरल आया

Tue, 01 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

सीबीएसई की इंटर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षार्थियों का कहना है कि अंग्रेजी का पेपर काफी सरल आया। किसी भी सवाल में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। सबसे खास बात यही थी कि सारे सवाल कोर्स से ही पूछे गए थे। जिले में सीबीएसई परीक्षा के दो केंद्र बनाए गए हैं। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में 415 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र में सोरवैली स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर और एपीएस के बच्चों का केंद्र बनाया गया है। एपीएस के प्रधानाचार्य मनीष पंवार, प्रशासनिक अधिकारी योगेश चंद्र बृजवासी और जनसंपर्क अधिकारी संजीव मसीह ने परीक्षार्थियों को बैठाने की पूरी व्यवस्था की। परीक्षा ड्यूटी में सभी स्कूलों के शिक्षकों को लगाया गया है। परीक्षार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर काफी आसान रहा। बुधवार से इन केंद्रों में हाईस्कूल की परीक्षा भी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed