फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Capture Captive Cup of Bidas Boyz A

बिंदास ब्वायज ए का छिपला कप पर कब्जा

Thu, 18 Jan 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 18 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Capture Captive Cup of Bidas Boyz A
छिपला कप क्रिकेट की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

चौंदास खेल समिति की ओर से आयोजित ‘छिपला कप’ सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिंदास ब्वायज ए की टीम ने जीत लिया। प्रतियोगिता में बिंदास की टीमें छाई रही। फाइनल मुकाबला बिंदास ब्वायज ए और बी टीमों के बीच हुआ। बिंदास बी टीम ने 58 रन बनाए। जवाब में बिंदास ए की टीम ने तीन विकेट खोकर 2 ओवरों के रहते ही लक्ष्य पूरा कर लिया।

विज्ञापन


स्थानीय मिनी स्टेडियम में क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने मैच में विजयी टीम को दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं आयोजक मंडल को दस हजार रुपये की सहयोग राशि दी। इस दौरान राजकीय आदर्श विद्यालय कुटी, आदर्श विद्यालय गुंजी एवं प्राथमिक विद्यालय गर्ब्यांग के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी पांच हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल ने बताया कि जल्दी ही 40 साल से ऊपर के खिलाड़ियों के लिए सैल्यूट कप क्रिकेट का आयोजन कराया जाएगा। चौदांस खेल समिति के अध्यक्ष महेश होतियाल, राम सिंह ह्यांकी, मैच के संयोजक मोहन तत्वाल, किशोर सिर्खाल ने सभी का आभार जताया। फाइनल में विजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद और ट्राफी दी गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाली मित्र राष्ट्र नेपाल की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रोहित दानू को मैन आफ दी सीरीज एवं फाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सुशील को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कैलाश रावत, अशोक नबियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, जनजाति महिला उत्थान समिति के अध्यक्ष कुसुम गर्ब्याल, महिमन ह्यांकी, दौलत फकलियाल, अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान बिष्ट, नृप सिंह गर्ब्याल आदि मौजूद थे। संचालन देवकृष्ण फकलियाल एवं राजेंद्र नबियाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed