फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Canter fell into a ditch in Devalthal, driver dies

कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Canter fell into a ditch in Devalthal, driver dies
देवलथल(पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग में शुक्रवार शाम एक कैंटर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक की मौके हो गई।
विज्ञापन

देवलथल के मेलापानी चौपाता निवासी त्रिभुवन जोशी (35) कैंटर चलाते थे। शुक्रवार शाम वह पिथौरागढ़ से राशन लेकर थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेलापानी से लगभग पांच किमी पहले कैंटर अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही देवलथल और रिणबिछुल से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान देवलथल के सामाजिक कार्यकर्ता युवराज सामंत ने आपदा नियंत्रण कक्ष और जाजरदेवल थाना पुलिस को सूचित किया। जाजरदेवल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खाई में उतरकर ढूंढखोज शुरू की। काफी ढूंढखोज के बाद चालक त्रिभुवन जोशी का शव चट्टानों में अटका मिला। समाचार लिखे जाने तक शव को खाई से निकालने का काम चल रहा था।

घर पहुंचने से पांच किमी पहले हो गई दुर्घटना
देवलथल। मेलापानी चौपाता निवासी कैंटर स्वामी और चालक त्रिभुवन जोशी का पिथौरागढ़-थल सड़क में पड़ता है। परिजनों के अनुसार त्रिभुवन जोशी रात में अपने घर रुककर सुबह थल नाचनी के लिए राशन लेकर जाते। लेकिन घर पहुंचने से महज पांच किलोमीटर पहले दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। कैंटर स्वामी की पत्नी और बच्चे शाम के खाने में उनके आने की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन इसी दौरान वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने से सभी सदमे में आ गए। इस दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed