फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Candle March In the Memory of Mahatma Gandhi

कांग्रेस ने नगर में निकाला कैंडल मार्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Candle March In the Memory of Mahatma Gandhi
पिथौरागढ़ में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकालकर उनकी शहादत को याद किया। कहा कि गांधी ने देश की खातिर अपनी जान गंवाई। वे देश-दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रामलीला मैदान से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। जहां पर सभा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से गांधी के विचारों पर चलने की अपील की। इस दौरान किसान आंदोलन के समर्थन में नारे भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सड़कों पर आंदोलन कर रहे अन्नदाताओं की अनसुनी कर सिर्फ अपने मन की कर रही है। इससे पूर्व पुस्तकालय प्रांगण में छात्र नेता स्व. निर्मल पंडित की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, मुकेश पंत, भुवन पांडे, दीपक लुंठी, शुभम बिष्ट, जावेद खान, दीपक तिवारी, आशीष हार्वर्ड आदि रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जोशी ने कार्यकर्ताओं से किया मिशन पर जुटने का आह्वान
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने लोनिवि विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मिशन 2022 की तैयारी में एकजुट होकर कार्य करने को कहा। शुक्रवार को बेड़ीनाग पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय सचिव जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार के अवसर कम कर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस शासन में शुरू विकास कार्य भाजपा की सरकार आते ही रुक गए। बेड़ीनाग के भूमि विवाद का निपटारा नहीं किया गया है। पेयजल संकट बढ़ा है। पॉलिटेक्निक बंदी के कगार पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में आने पर विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान सभासद बलवंत सिंह धानिक ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया, हयात सिंह बाफिला, कैलाश चन्याल, बाला दत्त धारियाल, मोती सिंह धानिक, हरीश डसीला, पंकज बोरा, योगेश भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed