फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Candidates will use hand written campaign material

Pithoragarh News: हाथ से लिखी प्रचार सामग्री का उपयोग करेंगे प्रत्याशी

Tue, 31 Oct 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Candidates will use hand written campaign material
पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद छात्र और अन्य। संवाद
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनाव कमेटी ने प्रत्याशियों, छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। चुनाव कमेटी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि प्रत्याशी हाथ से लिखी प्रचार सामग्री का उपयोग करेंगे। प्रचार के दौरान किसी प्रकार का ढोल, संगीत आदि से प्रचार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सैन्य विज्ञान विभाग में अधिष्ठाता कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव लिंगदोह कमेटी के अनुसार कराए जाएंगे। यह चुनाव एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस का पहला है। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि नियम सबके लिए एक हैं। उनका पालन करना अनिवार्य होगा। प्रत्याशियों, छात्रों की कोई भी समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशियों को चुनाव लड़ना है और उनके परीक्षा परिणाम नहीं आएं हैं तो प्रमुखता के आधार पर उनके परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से संपर्क कर शीघ्र मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रत्याशियों ने कहा कि किसी भी दल का कोई पदाधिकारी छात्रसंघ चुनाव के दौरान कैंपस परिसर में नहीं आएगा। इससे चुनाव प्रभावित हो सकता है। इस दौरान प्राचार्य महाविद्यालय डॉ. पीएस बिष्ट, पंकज भट्ट, सरोज वर्मा, जगत सिंह, एके शुक्ला, कमलेश भाकुनी, जगदीश सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक पांडेय, सांस्कृतिक सचिव गौरव पंत आदि प्रत्याशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित प्रत्याशियों के परीक्षा परिणाम का इंतजार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे 11 प्रत्याशियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के परिणाम आने बाकी हैं। बिना परीक्षा परिणाम के वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इन सभी ने कैंपस प्रबंधन को अपने नाम उपलब्ध करा दिए हैं।

चार तक होंगे प्रवेश
पिथौरागढ़। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर चार नवंबर तक प्रवेश होंगे। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से चुनाव से पूर्व निर्धारित तिथि का प्रवेश कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed