{"_id":"65365b8ee7a9fb78a304efbd","slug":"camper-fell-into-150-meter-deep-ditch-in-munsiyari-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंपर, चालक की मौत
Mon, 23 Oct 2023 05:12 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:12 PM IST
सार
रविवार देर शाम सेराघाट-टांगा मार्ग पर बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेराघाट-टांगा मार्ग पर बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से उसमें सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे भूपेंद्र सिंह (32) पुत्र मोहन सिंह निवासी टांगा तहसील बंगापानी कैंपर से मदकोट से अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि सेराघाट-टांगा सड़क पर ऊपर से बोल्डर गिरने से वाहन असंतुलित होकर सेरघटिया नदी में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में भूपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त क्षेत्र नेटवर्क विहीन होने के चलते किसी को हादसे की खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष बीसी मासीवाल के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। भूपेंद्र का एक बेटा और बेटी है। वह कैंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह काफी मिलनसार था और ग्रामीणों के बाजार के तमाम कार्य करने में मदद करता था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन