फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Businessmen mobilize against district panchayat

जिला पंचायत के खिलाफ व्यापारी लामबंद

Sun, 01 Oct 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Businessmen mobilize against district panchayat
पिथौरागढ़ में शपथ लेते व्यापार मंडल के नए पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को यहां हुई व्यापारियों की बैठक में जिला पंचायत के खिलाफ आक्रोश जताया गया। कहा गया कि जिला पंचायत व्यापारियों से करों की वसूली तो करती है, लेकिन बदले में कोई सुविधा नहीं देती। जिले की सभी व्यापार मंडल इकाईयों ने जिला पंचायत के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री नवीन वर्मा और संरक्षक बाबू लाल गुप्ता की उपस्थिति में हुई बैठक में व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन जोशी और संचालन जिला महामंत्री जनक जोशी ने किया। बैठक में जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों के सामने आ रही अड़चनों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जीएसटी के बाद व्यवसाय पर असर पड़ा है। बैठक में अवैध रूप से फेरी लगाकर सामान बेचने वालों के खिलाफ कदम उठाने के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलने का फैसला लिया गया। गंगोलीहाट के व्यापारियों ने कहा कि वहां की पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। व्यापारी अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री से खासे चिंतित दिखे।
विज्ञापन


कहा गया कि इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है। इसी दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए किशन चंद्र पंत, भूपेंद्र जंगपांगी, नत्थी राम, कवींद्र साह, नम्रता बोरा, कैलाश वर्मा, दौलत पाल को जिला उपाध्यक्ष, शैलेश गुप्ता, बलदेव महर, हरीश गुंज्याल, हरीश लाल वर्मा, धर्मानंद नरियाल, तारा उप्रेती, प्रमोद दिगारी, दमयंती वर्मा को जिला मंत्री, मनोज चौहान, रोहित साह, ललित मोहन जोशी को जिला संगठन मंत्री, संदीप पांडे, मनीष चौहान को जिला प्रचार मंत्री, विकास गर्ग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर शपथ दिलाई गई। प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्या हल करने के लिए प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed