फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Business in Jauljibi Mela

जौलजीबी मेले में उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Business in Jauljibi Mela
जौलजीबी मेले में ग्राहकों का इंतजार करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी का ऐतिहासिक व्यापारिक मेला इस साल फीका रहा। कोरोना के चलते एक साल बाद हुए मेले में व्यापारियों की उम्मीद के अनुरूप कारोबार नहीं हुआ। इससे देशभर से आने वाले व्यापारी काफी निराश रहे।
विज्ञापन

काली-गोरी नदी के संगम पर लगने वाला जौलजीबी मेला पिथौरागढ़ जिले का प्रमुख मेला है। मेले में हर वर्ष 100 से अधिक व्यापारिक दुकानें लगती हैं। व्यापार के लिए स्थानीय व्यापारियों के साथ ही लुधियाना, उत्तर प्रदेश से भी व्यापारी पहुंचते हैं। स्थानीय उत्पादों के साथ ही तिब्बत के गर्म कपड़े समेत अन्य उत्पाद बिक्री के लिए लाए जाते हैं।
विज्ञापन

मेले में ऊनी चुटके, थुलमे, दन, मफलर, स्वेटर, पंखी, चौर गाय की पूंछ, जूतों का बड़ा कारोबार होता है। बर्तन, कृषि यंत्र, नेपाल से आने वाला शहद और घी की भी अच्छी मांग रहती है। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण यह मेला आयोजित नहीं हो सका। इस साल मेला लगा लेकिन खरीदार सीमित संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘प्रशासन ने अधिक लिया सुविधा शुल्क’
अल्मोड़ा की गीता बुढ़ाथोकी ने बताया वे 22 सालों से लगातार जौलजीबी मेले में जैकेट और बनियान बेचने के लिए आती हैं। एक साल बाद हुए मेले में व्यापार की अच्छी उम्मीद थी। मगर उम्मीद के मुताबिक सामान नहीं बिक रहा है। साथ ही प्रशासन की ओर से जो सुविधा शुल्क लिया गया है वह भी अधिक है।
चरखा-झूला न लगने से भी रौनक फीकी
गराली निवासी कुर्ती व्यापारी बहादुर पांडे ने बताया कि मेले मे झूला चरखा और सर्कस के न आने से भी मेले की रौनक फीकी रही। स्थानीय व्यापारी गजेंद्र सिंह पतियाल ने कहा मेला सांस्कृतिक मेले के नाम से पहचाना जाता है, लेकिन इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिन में दो बजे शुरू हुए।

ऐसे में मेले में कम लोग ही पहुंचे। इसका असर व्यापार भी पड़ रहा है। कुछ अन्य व्यापारियों का कहना था कि ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बढ़ने से अब लोग मेलों में आकर खरीदारी करने में अधिक दिलचस्पी नहीं लेते हैं। जबकि पहले मनोरंजन के साथ ही सामान खरीदने के लिए ही लोग मेलों में आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed