फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Business affected in Banbasa due to border sealing

Pithoragarh News: सीमा सील होने से बनबसा में कारोबार प्रभावित

Wed, 17 Apr 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Business affected in Banbasa due to border sealing
झूलाघाट में अंतरराष्ट्रीय सीमा सील होने से बंद पड़ा बाजार। संवाद
बनबसा (चंपावत)। लोकसभा चुनाव को लेकर भारत नेपाल-सीमा सील होने से बनबसा बाजार के कारोबार पर काफी असर पड़ा है। बुधवार बनबसा बाजार में सुनसानी छाई रही। अब बनबसा बाजार की रौनक 20 अप्रैल से लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार शाम पांच भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया था। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के नेपाली खरीदारों के यहां नहीं पहुंचने से बुधवार को बनबसा बाजार में सुनासनी रही। हालांकि बनबसा बाजार में बुधवार को साप्ताहिक बंदी भी रहती है। व्यापारियों ने 19 अप्रैल को चुनाव के दिन बाजार बंद रखने के चुनाव आयोग के निर्देश से बुधवार को बाजार खोलने का निर्णय लिया था लेकिन सीमा सील होने से नेपाली ग्राहकों के नहीं पहुंचने का असर बाजार पर देखा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि बुधवार को बनबसा बाजार का कारोबार प्रतिदिन की अपेक्षा 60 से 70 प्रतिशत प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन

--
कई घरों में नहीं पहुंचा दूध
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा सील होने से यहां कई घरों में दूध नहीं पहुंच सका। बुधवार को नेपाल नहीं जा पाने से कई दूधिये सीमा से लौटने को विवश हुए। इस कारण यहां कई घरों में दूध का वितरण नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अंतरराष्ट्रीय पुल सील होने से बंद रहा झूलाघाट का बाजार

संवाद न्यूज एजेंसी
झूलाघाट/धारचूला। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिगत भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय पुलों के सील होने से क्षेत्र का बाजार 17 अप्रैल की सुबह से पूर्ण रूप से बंद हो गया है। पुल बंद होने से झूलाघाट में पूरी तरह से सुनसानी छायी रही।


झूलाघाट का पूरा बाजार नेपाल से आने वाले ग्राहकों पर निर्भर है। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल सील होने से व्यापारी दुकानें खोलना उचित नहीं समझते हैं। चुनाव के चलते कुछ व्यापारी अपने गांव चले गए हैं। उधर धारचूला में भी झूलापुल बंद होने से नेपाल से आने वाले ग्राहकों की आवाजाही बंद है। इससे बाजार में भी अन्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा रहा। झूलापुल बंद होने से जौलजीबी, बलुवाकोट के पुलों पर भी दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद रही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed