फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bus to Bangapani closed for four months

बंगापानी जाने वाली बस चार माह से बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bus to Bangapani closed for four months
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील में पिथौरागढ़ डिपो की बस का संचालन चार माह से अधिक समय से बंद है। इस कारण यहां के लोगों को टैक्सी वाहन में अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील में बस का संचालन नहीं होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए एक मात्र बस सेवा थी। अब बस नहीं होने से उन्हें पिथौरागढ़ तक का सफर काफी महंगा और मुश्किल साबित होता है। लोगों को 400 रुपये खर्च कर पिथौरागढ़ पहुंचना पड़ता है। एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि बंगापानी रूट पर कमाई काफी कम होती थी। दूसरा वर्तमान में बसों की संख्या कम होने के चलते बसों का संचालन होना मुश्किल है। पर्याप्त मात्रा में बस होने पर संचालन के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले पिथौरागढ़ डिपो की बस आने पर काफी राहत मिलती थी लेकिन अब पिथौरागढ़ के लिए टैक्सी के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। गरीब परिवारों के लिए टैक्सी का किराया देना काफी मुश्किल है। - सुंदर सिंह, बंगापानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो को फिर से बस का संचालन करना चाहिए। पूर्व में जब बस का संचालन किया गया है तो वर्तमान में भी किया जाना चाहिए। -मनोहर सिंह, शिलिंग, बंगापानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed