फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burned the effigy of the chief princes

प्रधानों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 24 Dec 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

राज्य वित्त की राशि रोकने से गुस्साए ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि तत्काल वित्त आयोग की राशि को प्रधानों के खाते में नहीं डाला गया तो उग्र आंदोलन होगा।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र देउपा के नेतृत्व में गांधी चौक पर विकासखंड के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने सीएम का पुतला जलाया। संगठन अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार पंचायतों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, लेकिन उत्तराखंड सरकार ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती कर उन्हें खोखला बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र राज्य वित्त की राशि को पहले की तरह ग्राम प्रधानों के खातों में नहीं डाली गई तो 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर समस्त ग्रामवासियों के साथ सड़कों में उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन में संगठन के महामंत्री दीपक भैंसोड़ा, पूरन सिह खोलिया, कमान अधिकारी, पूरन चन्द्र जोशी, महिराज भैंसोड़ा, गोविंद राम, आनंद देऊपा, कुलभूषण भड़, हयात खाती, चंद्रा कन्याल, ईश्वर बसेड़ा, नंदन सिंह चौहान सहित बांकू, कुकरौली, खोलीमाली, तोली चुफात, दुर्लेख, कौली, गराली के प्रधान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed