फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burned the effigy of the chief princes

प्रधानों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Mon, 21 Dec 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 21 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग की धनराशि से प्रधानों को वंचित किए जाने से आक्रोशित विण और मूनाकोट विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को सिल्थाम चौराहे में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रधानों का कहना है कि धनराशि न मिलने से वह अपने क्षेत्र में विकास के काम नहीं कर पाएंगे। सरकार के फैसले को सरासर गलत बताते हुए कहा गया कि अब इस मुद्दे पर पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने कहा कि सरकार जनविरोधी और विकास विरोधी कदम उठा रही है। साथ ही वह पंचायतीराज की अवधारणा को समाप्त कर रही है। कहा गया कि वित्त आयोग की धनराशि को बंद करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो भविष्य में सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा। पंचायतों को कमजोर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान टायगर खड़ायत, विजेंद्र चंद, मनु देवी, योगेश जोशी, आनंद सिंह, कविता पुनेठा, विमला देवी, रेखा देवी, हीरा देवी, गजेंद्र सिंह, महेश भट्ट, जगदीश सिंह, मोहन वर्मा, अशोक चंद, गोविंदी देवी, गजेंद्र प्रसाद, विनोद देवलाल, राजेंद्र जोशी, रेखा भंडारी, गणेश कार्की समेत तमाम प्रधान थे। इस मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed