{"_id":"574493174f1c1b152c690c30","slug":"burned-effigies-of-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने फूंका विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने फूंका विधायक का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
विधायक का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर की पेयजल समस्या के लिए विधायक मयूख महर को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को उनका पुतला फूंका। भाजपा का कहना है कि विधायक सिर्फ आंवलाघाट परियोजना को ही देखते हैं, जबकि नगर में पेयजल की समस्या लगातार गंभीर हो रही है। बारिश होने के बाद संकट गहराने से साफ जाहिर होता है कि जल संस्थान के अधिकारियों पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गणेश भंडारी ने कहा कि आंवलाघाट योजना कब बनेगी कहा नहीं जा सकता, लेकिन आंवलाघाट योजना के बहाने नगर की अन्य योजनाओं को पहले ही ठप कराने का षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी ने कहा कि यदि पेयजल संकट जल्द दूर नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन के समय नगर महामंत्री जितेंद्र नगरकोटी, गिरीश जोशी, ललित जोशी, कवींद्र बिष्ट, किशन खड़ायत, अभिषेक मिश्रा, सूरज गिरी, मनोज कुमार, राकेश धामी, अक्षय साह, हर्षित मेहरा, रोशन रावत, मनोहर गिरी आदि थे।
विज्ञापन