{"_id":"edd04cec3a977736e06aa9d1740d89be","slug":"bsnl-has-20-hours-service-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 घंटे तक रही बीएसएनएल सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे तक रही बीएसएनएल सेवा ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट में बीएसएनएल की संचार सेवा 20 घंटे तक बाधित रही। लोगों का कहना है कि बीएसएनएल की सेवा हर तीसरे दिन खराब हो जाती है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार शाम पांच बजे से बाधित संचार सेवा सोमवार को एक बजे संचालित हुई। क्षेत्रीय जनता ने बीएसएनएल सेवा में सुधार लाने की मांग की है। अस्कोट में तैनात संचार प्रभारी हेमराज धामी का कहना है कि देहरादून से ही केबिल में खराबी आई थी। उधर, जौलजीबी में बीएसएनएल की सेवा ठप है। हालांकि संचार के अभाव को देखते हुए आइडिया कंपनी ने टावर के लिए सर्वे किया है। लोगों ने बीएसएनएल सेवा जल्द शुरू न होने पर कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन