{"_id":"590cb3694f1c1ba273441186","slug":"break-the-stray-people-in-the-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों को बाहर करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों को बाहर करो
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी 15-15 दिनों के लिए पूर्णकालिक सदस्य बनकर बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के निर्देशन में हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को बूथ लेबल तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी पर चर्चा के बाद बैठक में मौजूद अधिकांश पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में भितरघात का मुद्दा उठाया। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि कई प्रदेश पदाधिकारियों और उनके कुछ समर्थकों ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया। ऐसे लोगों को चिन्हित कर शीघ्र पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने बैठक में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, कैलाश शर्मा से पार्टी और प्रत्याशी के विरोध में काम करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जोशी और शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने चुनाव के दौरान भी पार्टी के विरोध में काम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिनकी शिकायत मिली है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष ने कृपाल वल्दिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, बसंत वर्मा और कवींद्र बिष्ट को जिला मंत्री मनोनीत किया। महिला मोर्चा की ओर से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्षों के साथ ही जिलाध्यक्ष और गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला, गणेश भंडारी, सुरेश नगरकोटी, किशन खड़ायत, धीरज पाटनी, वीरेंद्र शाह, प्रेमा कोश्यारी, उमा पांडेय, भगवती पुनेठा, प्रेमा बसेड़ा, रवि लुंठी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत जोशी, रमेश बोरा आदि मौजूद थे।