{"_id":"66a3e580704df21db30a862d","slug":"brave-martyrs-remembered-on-kargil-vijay-diwas-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-115987-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए वीर बलिदानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए वीर बलिदानी
Fri, 26 Jul 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कारगिल विजय दिवस जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर परिसर के निकट स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने कारगिल शहीद जोहार सिंह, किशन सिंह, गिरीश सिंह और कुंडल सिंह बेलाल के चित्रों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों ने भी शहीदों के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीदों की वीर नारियों लीला देवी पत्नी शहीद जोहार सिंह, तनुजा देवी पत्नी शहीद किशन सिंह, शांति सामंत पत्नी शहीद गिरीश सिंह और शहीद कुंडल सिंह की माता कूना देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शौर्य दिवस के उपलक्ष में आयोजित खेल एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं ने समूह गान भी प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन वीर शहीदों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर एसपी रेखा यादव, एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी गुलेरिया सहित पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।