फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boulders fell in Eldhara, officials saved their lives by running

Pithoragarh News: एलधारा में गिरे बोल्डर, अधिकारियों ने भाग कर बचाई जान

Mon, 14 Aug 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Boulders fell in Eldhara, officials saved their lives by running
टनकपुर-तवाघाट एनएच के सीआईएसएफ कैंप के पास बोल्डर आने से बंद सड़क। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र में हुई भारी बारिश से चीन सीमा समेत तीनों घाटियों को जोड़ने वाली कई सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर कई जगह मलबा-बोल्डर गिरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। एलधारा का निरीक्षण करने गए एसडीएम और सिंचाई विभाग के अभियंताओं को बोल्डर गिरने के कारण भाग कर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार रात भारी बारिश हुई। इससे एलधारा पर मलबा और पत्थर गिर गए। सूचना मिलने पर एसडीएम दिवेश शाशनी और सिंचाई विभाग के अभियंता सोमवार सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। इसी बीच पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इसलिए अधिकारियों को वहां से भाग कर जान बचानी पड़ी। यदि यह बोल्डर मल्ली बाजार में गिरता तो काफी नुकसान हो सकता था। एलधारा में खतरे को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन

वहां खतरे के कारण राजस्व निरीक्षक जीवन पुनेठा ने खड़े होकर लोगों को रोका। टनकपुर-तवाघाट सड़क के सीआईएसएफ कैंप के पास बोल्डर, मलबा आने से सड़क बंद है। दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क ग्राम दर के घटखोला में बंद हुई है। टनकपुर-तवाघाट एनएच के नया बस्ती, गोठी में सड़क बंद होने से कई वाहन घंटों फंसे रहे। सीमा की सड़कें बंद होने से व्यास, दारमा, चौदास घाटी के लोगों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। मौसम खराब होने के कारण लोगों को हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
लोगों ने की शीघ्र सड़क खोलने की मांग
धारचूला। दारमा घाटी के दांतू गांव में 18 अगस्त से तीन दिनी गबला पूजा होनी है। इसके लिए ग्रामीण सामान पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन सड़क बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चल गांव के उपप्रधान दिनेश चलाल ने शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। उधर व्यास घाटी में 31 अगस्त को व्यास ऋषि मेला होगा। इसके लिए भी तैयारी जोरों पर चल रही है। मेला समिति के अध्यक्ष मदन नबियाल ने सड़क को शीघ्र खोलने का अनुरोध किया है। संवाद
बाक्स
पिथौरागढ़ जिले में बारिश से 18 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। भारी बारिश के दौरान मलबा और बोल्डर आने से सीमा और ग्रामीण क्षेत्र की 18 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीमांत क्षेत्र में रविवार शाम सात बजे से रात 11 बजे तक भारी बारिश हुई। इसके बाद भी हल्की बारिश होती रही। सोमवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। दोपहर में बारिश तो नहीं हुई लेकिन आसमान बादलों से ढका रहा।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार बेड़ीनाग में 70 मिमी, धारचूला में 69.5, पिथौरागढ़ में 51.2, गंगोलीहाट में 51, डीडीहाट में 39.7, मुनस्यारी में 28.2 मिमी बारिश हुई। इस कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घट्टाबगड़, जौलजीबी-मुनस्यारी, तवाघाट-सोबला सड़क पर कई जगह मलबा और बोल्डर गिर गए। ग्रामीण क्षेत्र की तवाघाट-थानीधार, मालकोट-लोध, झूलाघाट-बलतड़ी, ड्योड़ा-बारमो, डीडीहाट-हुनेरा, मसूरीकांठा-होकरा, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुमती, डोर-सैंणरांथी, ऐलागाड़-जुम्मा, सेलमाली-बिचना, बंगापानी-जाराजिबली, मदकोट-दारमा, मुनस्यारी-हरकोट सड़क बंद हैं। संवाद
बाक्स
धारचूला में काली नदी उफान पर
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से काली नदी उफान पर है। धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर 889 मीटर को पार कर 889.40 मीटर पर बह रही थी। दोपहर बाद जल स्तर कम होकर 889.30 मीटर पर आ गया। नदी का खतरे का निशान 890 मीटर पर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधान रहने का अनुरोध किया है। संवाद

बाक्स
पेड़ काटकर यातायात सुचारु किया
पिथौरागढ़। भारी बारिश और तेज हवा के कारण सोमवार प्रातः बेड़ीनाग-राईआगर रोड पर विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। फोन नंबर 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोल यूनिट की टीम एएसआई रविंद्र पांगती, बाला कुमार, कांस्टेबल संतोष डोबाल, आशीष गोस्वामी, नीरज चंद्र मौके पर पहुंचे। टीम ने नेपाली मजदूरों की मदद से पेड़ काटकर यातायात सुचारु किया। उधर धारचूला के प्राथमिक विद्यालय निगालपानी में पीपल का बड़ा पेड़ गिर गया। सूचना पर फायर पुलिस और एनडीआरएफ आपदा उपकरण के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ को काटकर हटाया गया। पेड़ गिरने से स्कूल की सुरक्षा दीवार भी टूट गई। अगर यह पेड़ स्कूल समय में गिरता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। टीम में फायरमैन कृष्ण सिंह गुंज्याल, गणेश जोशी, मोहन नाथ, राम सिंह, मुकेश कुमार, नरेश जोशी शामिल रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed