फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BOP in Nepal

नेपाल ने शुरू किया भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी में बीओपी का निर्माण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
BOP in Nepal
नेपाल के बैतड़ी में बीओपी का निर्माण शुरू हो गया है। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत सीमा से लगे बैतड़ी (नेपाल) के जूलाघाट में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) की एक बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) का निर्माण शुरू हो गया है। भवन निर्माण के लिए रॉयल खेमादेवी जेवी के साथ एक करोड़ रुपये के कार्य का अनुबंध हो गया है।
विज्ञापन

एपीएफ बैतड़ी के डीएसपी गणेश साह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के मध्य जुलाई तक भवन निर्माण को पूरा करने संबंधी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अनुबंध के साथ भवन का निर्माण कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। दो भवनों का निर्माण बैरक और कार्यालय के लिए किया जाएगा। 23 मई को बीओपी की स्थापना के बाद से एपीएफ को जूलाघाट में किराए के भवन में तैनात किया गया है। सीमा सुरक्षा के लिए बैतड़ी के झूलाघाट, पंचेश्वर और शिवनाथ के कुसमौदघाट पर बीओपी स्थापित किए गए हैं। कुसमौदघाट में एपीएफ किराए के भवन में है, जबकि पंचेश्वर में बहुउद्देश्यीय परियोजना क्षेत्र में रखा गया है। इनका उद्देश्य सीमा सुरक्षा के लिए आपराधिक गतिविधियों को 24 घंटे नियंत्रित कर राजस्व बढ़ाना है। बैतड़ी में भारत की सीमा से सटा 61 किमी का क्षेत्र महाकाली के किनारे स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed