फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boby Dhami Wise Captain of Indian Hocky Team

बॉबी धामी भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Boby Dhami Wise Captain of Indian Hocky Team
बॉबी धामी, उपकप्तान भारतीय जूनियर हॉकी टीम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शहर के बॉबी सिंह धामी को भारतीय जूनियर हॉकी टीम का उप कप्तान बनाया गया है। मलयेशिया में 22 से 29 अक्तूबर के बीच होने वाले सुल्तान ऑफ जोरो कप में बतौर उपकप्तान मैदान में उतरेंगे। अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत धामी ने सीमांत जिले, राज्य और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। बॉबी की यह तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

ग्राम कत्यानी निवासी श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी ने अपने मामा और कोच प्रकाश सिंह से हॉकी के गुर सीखे। प्रकाश ने बताया की उत्तराखंड के सामान्य परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का उप कप्तान बनना पूरे राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनके हॉकी कोच वरुण बेलवाल (उप क्रीड़ा अधिकारी ऊधम सिंह नगर) ने बताया कि बॉबी बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।
विज्ञापन

बॉबी इससे पहले पूर्व जून 2022 में लुसाने स्विट्जरलैंड में आयोजित एफआईएच फाइव एस में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर स्वर्ण पदक जीता और 2021 जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनके चयन पर जिला हॉकी संघ सचिव भूपाल चुफाल, कोषाध्यक्ष हेमंत खोलिया, पूर्व हॉकी खिलाड़ी चंद्रमोहन बिष्ट, हॉकी कोच लीलावती जोशी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनय किशोर ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed