{"_id":"661eb4daa87463fbe70a8e3b","slug":"bobby-dhami-selected-for-senior-hockey-team-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112372-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बॉबी धामी का सीनियर हॉकी टीम के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बॉबी धामी का सीनियर हॉकी टीम के लिए चयन
Tue, 16 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
बॉबी धामी। संवाद
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगे कटियानी गांव निवासी 22 वर्षीय बॉबी धामी पुत्र श्याम सिंह धामी का चयन भारतीय हॉकी सीनियर टीम के लिए हुआ है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए हॉकी मैच में पहला इंटरनेशनल गोल किया है। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए किया गया है।
बॉबी इससे पूर्व पांच इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा स्वीट्जरलैंड में आयोजित साइबर साइट कप, मलयेशिया में आयोजित सुल्तान अजलान शाह कप और दो अन्य इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बॉबी की सफलता पर जिला हॉकी संघ के सचिव भूपाल सिंह चुफाल, नॉलेज ट्री के संस्थापक हेमंत खोलिया, हॉकी कोच लीलावती जोशी, विनय किशोर, चंद्र मोहन सिंह बिष्ट सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। संवाद