{"_id":"5a9c1d774f1c1b387b8b9a37","slug":"board-exams-will-be-held-today-from-the-police-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में आज से होंगी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में आज से होंगी बोर्ड परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 16 संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस फोर्स के पहरे में परीक्षाएं होंगी। कनालीछीना के अतिसंवेदनशील जीआईसी केंद्र में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
जिले में 94 केंद्रों पर सोमवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 15 हजार 657 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले दिन सभी केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच हाइस्कूल, इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान नकल और गड़बड़ियों को देखते हुए 16 केंद्र संवेदनशील घोषित किए हैं। जिले में सर्वाधिक 6 संवेदनशील केंद्र धारचूला में हैं। गंगोलीहाट में चार, कनालीछीना में दो, जबकि मुनस्यारी, विण, मूनाकोट, बेड़ीनाग में एक-एक संवेदनशील केंद्र है। इन सभी अतिसंवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। तहसीलों में संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा संचालन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षा विभाग ने नकल एवं गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए कई सचल दस्ते भी बनाए हैं। जिला स्तर पर गठित सचल दस्तों के अलावा आठ-आठ खंड एवं उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में भी निरीक्षण दल बनाए गए हैं। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन की तैनाती कर दी गई है। हर केंद्र पर कक्षवार निरीक्षक मौजूद रहेंगे। पिथौरागढ़ में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के एसडीएस इंटर कॉलेज के साथ ही बेड़ीनाग, डीडीहाट जीआईसी में कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। विकास खंडों से उत्तर पुस्तिकाएं इन सेंटरों पर जमा होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा संचालन की सभी तैयारी पूरी हैं। सभी संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षक एवं पुलिस तैनात की गई है। जिला स्तर पर गठित सचल दस्ते केंद्रों पर लगातार छापेमारी करेंगे। नकल रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
चार केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा होगी
उत्तराखंड बोर्ड के साथ ही सीबीएसई की परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो जाएंगी। पिथौरागढ़ में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय के साथ ही जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, न्यू बीयर शिवा स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। सीबीएसई की एक टीम केंद्रों का दौरा करेगी और नकल की रोकथाम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। सोमवार सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच सीबीएसई के इंटरमीडिएट में इंग्लिश विषय की परीक्षा होगी।