{"_id":"642868921f56213a15056c18","slug":"board-exam-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-8-1-100041-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 178 परीक्षार्थियों ने नहीं दी सामाजिक और जीव विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 178 परीक्षार्थियों ने नहीं दी सामाजिक और जीव विज्ञान की परीक्षा
Sat, 01 Apr 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। अब तक किसी भी केंद्र से नकल का मामला सामने नहीं आया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को हुई हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल 178 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि शनिवार को इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा 73 केंद्रों पर हुईं। 1527 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1497 उपस्थित रहे जबकि 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 87 केंद्रों में हुईं। 6287 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 6139 उपस्थित रहे। 148 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इंटर हिंदुस्तानी संगीत की परीक्षा दो केंद्रों में हुई जिसमें पंजीकृत सभी नौ बच्चे उपस्थित रहे।
उनकी टीम ने राइंका चौबाटी, मुवानी का निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिले में डीडीहाट और बेड़ीनाग में दो केंद्र बनाए गए हैं। यहां कापियां जमा होने के बाद मूल्यांकन के लिए मुख्य संकलन केंद्र एसडीएस राइंका में लाई जाएंगी। जुकरिया ने उप संकलन केंद्र डीडीहाट का भी निरीक्षण किया।