फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Blow the statue of the Minister of Higher Education in Baluwakot

बलुवाकोट में फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Blow the statue of the Minister of Higher Education in Baluwakot
बलुवाकोट में पुतला दहन करते छात्र। - फोटो : PITHORAGARH
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में एमए की कक्षाएं संचालित करने, बीए में गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र के विषय खोेलने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने और एमए की कक्षाएं संचालित करने की मांग को लेकर छात्र आंदोलित हैं। उन्होंने बीएससी में भौतिक और रसायन विज्ञान खोलने की भी मांग उठाई। कहा कि इन विषयों को पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को अन्यत्र जाना पड़ता है। उन्होंने पिथौरागढ़ कॉलेज में भी बीए और बीएससी में सीटें बढ़ाने की भी मांग उठाई जिससे कि सभी बच्चों को प्रवेश मिल सके।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि वर्तमान सांसद अजय टम्टा ने महाविद्यालय में सांसद निधि से कोई भी कार्य नहीं कराया। कहा कि सीमांत क्षेत्र की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुतला फूंकने वालों में यूथ कांग्रेस के पंकज मेहरा, अजय सिंह बोनाल, वंशिका राज, नेहा, ललिता, पुष्पा, ममता ठाकुर, रविसागर वर्मा, दीपक सिंह, नरेश राम, कुंदन राम, हेमराज पंत, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed