{"_id":"640f5ec9502dece085088d1e","slug":"blocked-the-way-demonstration-of-villagers-pithoragarh-news-c-8-1-80313-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पांच गांवों का रास्ता रोकने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पांच गांवों का रास्ता रोकने से भड़के ग्रामीण
Mon, 13 Mar 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पांच गांवों को जाने वाले रास्ते के गेट पर ताला लगाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गेट शीघ्र नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
लिंठ्यूड़ा, सिलपाटा, केदार महर पुनेड़ी, तड़ीगांव एवं मड़खड़ायत के ग्रामीण और महिलाएं सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आईटीआई कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आईटीआई प्रबंधन ने पांच गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के बीच में ताला लगा दिया है। इस कारण स्कूली बच्चों और बाजार जाने वालों को दिक्कत हो रही है।
बच्चों को तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त पैदल चलकर स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है। कहा कि उन्होंने आईटीआई प्रबंधन से गेट का ताला खोलने का आग्रह भी किया लेकिन ताला नहीं खोला गया। इस दौरान जगदीश भट्ट, बंशीधर भट्ट, ललित भट्ट, भुवन कार्की, मीना भट्ट, भुवन कार्की, संगीता चंद, नीरू बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
किन कारणों से रास्ता बंद किया है इसके लिए तहसीलदार से जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। -रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
संस्थान और छात्रों की सुरक्षा के चलते गेट को बंद किया गया है। संस्थान अभी नया बना है। संस्थानों के अंदर चलने वाले वाहनों के कारण धूल और गंदगी हो रही है। साथ ही चोरी होने का भी खतरा है। -कविंद्र सिंह कन्याल, प्रधानाचार्य आईटीआई।