फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJYM workers donated 62 units of blood

Pithoragarh News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया 62 यूनिट रक्तदान

Mon, 18 Sep 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJYM workers donated 62 units of blood
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रक्तदान करते भाजयुमो अध्यक्ष। संवाद
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने रक्तदान का शुभारंभ किया। इस दौरान 62 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र बांटे। वहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश भंडारी, विरेंद्र शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरीश रावत, कार्यक्रम संयोजक दिव्यांश धामी, सूरज गिरी, सानिध्य जोशी आदि थे।
विज्ञापन

इधर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पखवाड़े के तहत मंगलवार को पर्यावरण मित्रों को पीपीई किट और सुरक्षा उपकरण वितरित किए जाएंगे। वहां ईओ राजदेव जायसी, सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

इधर चंपावत में सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लोगों को दिखाया जाएगा। 25 को दीनदयाल उपाध्याय जयंती और 26 से एक अक्तूबर तक बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। दो अक्तूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहां जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, कमल रावत, दिलीप सिंह महर, पारस महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बाराकोट ब्लॉक में सेवा ही स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ पर बाजार में निकाली गई जागरूकता रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विनीता ने किया। इधर लोहाघाट के फोर्ती गांव के युवाओं ने गांव के पैदल रास्ते की सफाई कर झाड़ियां काटीं। वहां योगेश बगौली, नवीन उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, नारायण दत्त, प्रकाश बगौली, हिमांशु खर्कवाल, सोनू पुनेठा आदि शामिल रहे।

वहीं रक्तदान शिविर में भाजयुमो जिला महामंत्री गंगा सिंह पाटनी ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिन विश्वकर्मा, चंचल पाटनी, प्रशांत वर्मा, आशीष राय, प्रकाश पाटनी, रामू आदि ने रक्तदान किया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश पाडेय, गिरीश कुंवर आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed