फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP's happiness on winning Bageshwar by-election

Pithoragarh News: बागेश्वर उप चुनाव जीतने पर भाजपाइयों में खुशी

Fri, 08 Sep 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP's happiness on winning Bageshwar by-election
पिथौरागढ़। बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा की जीत पर पिथौरागढ़ में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जीत ने लोकसभा चुनाव जीतने का रास्ता साफ कर दिया है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा उत्तराखंड की सभी पांच सीट जीतेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में घंटाकरण जीआईसी के पास एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष गिरीश ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की नीतियों पर मुहर लगाई है। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला बोरा, गणेश भंडारी, वीरेंद्र बोरा, इंद्र सिंह लुंठी, मीनू बिष्ट, उमेश महर आदि थे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत से साबित हो गया है कि जनता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यों से खुश है।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला, विमल पंत, राजेंद्र सिंह बाफिला, हरीश राम, दान सिंह बाफिला, मंजुल महेशवर, नीरू कार्की, नीमा बाफिला आदि ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट में नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री पाठक, ललित पाठक, रमेश बोरा, भगवती मेहरा, विमल रावल, कृष्णा बोरा, दिनेश धानिक, नीमा परगाई, श्यामचरण उप्रेती, हरीश दुर्गापाल आदि ने आतिशबाजी की। मुनस्यारी के भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद ने सभी को जीत की बधाई दी।




-------------

बागेश्वर उपचुनाव में जीत का जश्न पिथौरागढ़ में मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद



जीत की खुशी में बाइक रैली निकालते मुनस्यारी में भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा

चंपावत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बांटी मिठाई
चंपावत। भाजपा कार्यालय में बागेश्वर उप चुनाव की जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। कहा कि यह जीत जनता की जीत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों की जीत है। वहां प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज तड़ागी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, गोविंद सामंत, कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, नवीन भट्ट, कमल रावत, कृष्णानंद जोशी आदि रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed