{"_id":"5808fa0b4f1c1b9f1b7048a3","slug":"bjp-played-the-underdog-card-via-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सम्मेलन के जरिए खेला दलित कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सम्मेलन के जरिए खेला दलित कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति सम्मेलन में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा तथा अन्य नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन के जरिए दलित कार्ड खेला है। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने डा. भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा को लेकर नेहरू पर निशाना साधा।
विज्ञापन
सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जैसा व्यक्ति न पैदा हुआ, न कभी होगा, लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने डा. अंबेडकर को लोकसभा नहीं पहुंचने दिया। उन्हें चुनाव में हराया गया। मंत्री ने कहा कि संसद में बाबा साहेब का चित्र तक नहीं था। मंत्री ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति के लोगों को दबाए रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अनुसूचित जाति कभी भी कमजोर नहीं रही। उन्होंने कहा कि आज अनुसूचित वर्ग जागरूक हो रहा है और अपनी लड़ाई खुद लड़ रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रकाश पंत ने कहा भारत के संविधान में अनुसूचित जाति को कई अधिकार प्राप्त हैं। इन्हें लागू करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति का विकास चाहती है। भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक डीआर राय, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, राजेंद्र रावत, दर्पण कुमार, फकीर राम टम्टा, वंशी लाल विश्वकर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
मंत्री के सामने उठाया विकासखंड का मुद्दा
थल क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के सामने थल को विकासखंड का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रमोद उपाध्याय के नेतृत्व में मंत्री से मिले लोगों ने कहा कि थल को तहसील का दर्जा मिल गया है, लेकिन थल तहसील बेड़ीनाग और डीडीहाट विकासखंड का हिस्सा है। दो विकासखंडों में शामिल होने से इलाके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। थल को विकासखंड का दर्जा देकर लोगों की दिक्कतें कम करनी चाहिए। शिष्टमंडल में कैलाश मर्तोलिया, बसंत लोहनी, नवीन कुमार आदि शामिल थे।