फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP MLA sparked by stoning in housing

विधायक आवास में पथराव से भड़के भाजपाई

Tue, 08 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA sparked by stoning in housing
विधायक के आवास पर पथराव के विरोध में पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विधायक विशन सिंह चुफाल के जाखनी स्थित आवास पर रविवार रात पथराव की घटना से आक्रोशित भाजयुमो ने मंगलवार को जिला प्रशासन का पुतला फूंका। कहा गया कि 48 घंटे बाद भी पथराव करने वालों की गिरफ्तारी न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस अब तक इस मामले में छानबीन ही करने में लगी है।

विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने कहा कि कांग्रेस शासन में जब विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जिला उपाध्यक्ष अशोक उपरारी ने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल खड़ा करती है। पुतला दहन के समय गेहराज पांडे, पंकज सौन, शुभम सौन, हरीश मेहता, विनोद जोशी, अक्षय साह, ललित जोशी, छात्रसंघ महासचिव दीपक मेहता, अमन कापड़ी आदि कार्यकर्ता थे। इधर, कोतवाली पुलिस पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


विधायक ने इस मामले में नामजद रिपोर्ट नहीं लिखी है। इस कारण आरोपियों की पहचान कर पाना कठिन हो रहा है। नाचनी में तल्ला जोहार मंडल के भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया और हमलावरों को पकड़ने की मांग की। मंडल अध्यक्ष भवान सिंह ने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है। प्रदर्शन में महामंत्री दीपू चुफाल, जिला उपाध्यक्ष खुशमन राणा, भरत पिपलिया, गोपाल सिंह, त्रिलोक राम, मोहन राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed