{"_id":"581cbeda4f1c1bae31438530","slug":"bjp-members-in-the-development-of-building-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों का विकास भवन में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों का विकास भवन में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट-झूलाघाट मार्ग की खस्ता हालत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क की हालत नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता किशन भंडारी के नेतृत्व में विकास भवन पहुंचे लोगों ने सड़क की दुर्दशा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में इन लोगों ने कहा है कि वर्ष 2008, 09 में सड़क का चौड़ीकरण किया गया था। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क के किनारे झाड़ियां उगी हुई हैं, इससे यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है। खराब सड़क हादसे को दावत दे रही है। भाजपा नेता भंडारी, जिला पंचायत सदस्य हयात सिंह धारियाल ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण के नाम पर 25 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सड़क मानकों के अनुसार चौड़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद सड़क में की गई घपलेबाजी की जांच नहीं की गई। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। प्रदर्शन में लक्ष्मी दत्त भट्ट, बहादुर राम, पंकज कुमार, निर्मल भट्ट, नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन