फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP leaders elated with historic victory in Zilla Panchayat

Pithoragarh News: जिला पंचायत में मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपाई गदगद

Tue, 12 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders elated with historic victory in Zilla Panchayat
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपाई गदगद हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब पिथौरागढ़ जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हों।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा के बूथ प्रभारी जितेंद्र प्रसाद निर्विरोध चुनाव जीते हैं। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। इस बार जिला पंचायत में अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। अध्यक्ष पद के लिए केवल भाजपा के उम्मीदवार ने नामांकन किया। कांग्रेस की ओर से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया जबकि लंबे समय तक पिथौरागढ़ जिला पंचायत की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। इस बार कांग्रेस की ओर से किसी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारे जाने से भाजपा का रास्ता साफ हो गया और भाजपा के उम्मीदवार जितेंद्र प्रसाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद के लिए भी दीपिका चुफाल के अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक विजय से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, इंद्र लुंठी, भूपेश पंत, कोमल मेहता सहित कई कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed