फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP is registering massive victory across the country: Ajay

भाजपा देश भर में दर्ज कर रही प्रचंड जीत: अजय

Tue, 04 Jun 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
BJP is registering massive victory across the country: Ajay
पिथौरागढ़। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने पिथौरागढ़ में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश भर में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। सरकार ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिलाया है जिसका नतीजा है कि भाजपा देश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्र में अभिकर्ताओं के साथ मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह के साथ कार्य किया। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। पूरे संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश, जागेश्वर धाम तक सड़क और हवाई कनेक्टिविटी पहुंचाने के बाद लगातार पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री राकेश देवलाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed