फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP Congress looted the state: Amit

भाजपा कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा : अमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP Congress looted the state: Amit
अमित रावत, मीडिया प्रभारी, आप। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित रावत ने कहा कि 21 सालों से भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रहीं। दोनों सरकारें चुनाव के वक्त फिर युवाओं से छलावा करने की तैयारी कर रही जिसे अब पहाड़ का युवा समझ चुका है।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले 21 सालों में कभी भी महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और कृषि नीति पर बात नहीं की। अगर प्रदेश में विकास हुआ है तो वह सिर्फ भाजपा के फाइव स्टार शैली में बने पार्टी कार्यालय का हुआ है। कहा कि पहाड़ की जनता को आप के रूप में मजबूत विकल्प मिल चुका है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आप सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन

‘भाजपा का प्रदेश में लोकायुक्त का वादा झूठा’
चंपावत। आप के मीडिया प्रभारी अमित सिंह रावत ने कहा कि पार्टी जनता की बुनियादी जरूरतें और सुविधाओं को विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाएगी। 21 साल के उत्तराखंड में दिशाहीन नेतृत्व और गलत नीतियों से राज्य की अर्थव्यवस्था सहित तमाम सिस्टम चरमरा गया है। कहा कि भाजपा ने सौ दिन में लोकायुक्त तैनात करने का वादा किया था लेकिन अब वह इससे मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed