{"_id":"5eee4e048ebc3e433e4cb796","slug":"bhuvan-of-bhatigaon-clashed-with-leopard-forced-to-flee-pithoragarh-news-hld386938570","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट गुलदार से संघर्ष कर भाटीगांव के भुवन ने बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिनट गुलदार से संघर्ष कर भाटीगांव के भुवन ने बचाई अपनी जान
विज्ञापन
भुवन चंद्र भट्ट।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाटीगांव का 24 वर्षीय एक युवक की शनिवार दोपहर तेंदुए से पांच मिनट तक गुत्थमगुत्था हुई और अपने साहस से तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया। तेंदुए हमले में युवक के सिर और शरीर पर काफी चोट आई है। उसके सिर पर पांच टांके लगे हैं।
भाटीगांव निवासी भुवन चंद्र भट्ट पुत्र भवानी दत्त भट्ट दोपहर करीब 12 बजे जंगल से बकरियों को चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही बकरियां भाग गईं। भुवन ने करीब पांच मिनट तक तेंदुए के साथ दरांती और लकड़ी से संघर्ष कर अपनी और बकरियों की जान बचाई। भुवन ने बताया कि तेंदुए के हमला करते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
कुछ दूरी पर बकरियां चरा रहे सुनील भट्ट और मुकेश भट्ट उसके चीखने पर मौके पर पहुंचे। किसी तरह उन्होंने लकड़ियों और डंडे से हमला कर तेंदुए को भागने में मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्हें दोनों युवा गांव तक लेकर आए। यहां से उसे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में युवक के सिर पर पांच टांके लगे हैं और शरीर पर भी ंचोट लगी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी ने पीड़ित को उचित मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।