फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhama and Kwirijimian people boycotted the polls

भामा और क्वीरीजिमियां में लोगों ने चुनाव बहिष्कार किया

Wed, 15 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/मुनस्यारी Updated Wed, 15 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bhama and Kwirijimian people boycotted the polls
मतदान बहिष्कार के कारण गंगोलीहाट के भामा मतदान केंद्र में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के भामा बूथ और धारचूला विधानसभा क्षेत्र के क्वीरीजिमियां (मुनस्यारी) मतदान केंद्र के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। भामा क्षेत्र के लोग सड़क न बनने से तो क्वीरीजिमियां के लोग सड़क न होने के साथ ही आपदा प्रभावितों की समस्या हल न होने से खफा थे। गंगोलीहाट के भामा बूथ में एक भी वोट नहीं पड़ा। क्वीरीजिमियां में 5 मतदान कर्मियों के वोट पड़े।

विज्ञापन


गंगोलीहाट के प्राथमिक विद्यालय भामा बूथ में 751 मतदाता थे। सुबह से ही इलाके के लोग मतदान न करने को लेकर एकजुट दिखाई दे रहे थे। शाम पांच बजे तक कोई भी मतदाता वोट डालने नहीं आया। भामा बूथ के अंतर्गत आने वाले पनकटिया, भामा, जाखनी उप्रेती, पाभें, डोडरी के लोग मणकनाली-भामा-पाभें स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने से नाराज थे। ये सड़क पीएमजीएसवाई से स्वीकृत है। इन गांवों के लोगों ने चुनाव से पूर्व ही मतदान न करने का ऐलान कर दिया था। प्रशासनिक स्तर पर लोगों को मनाने के प्रयास भी हुए, लेकिन उपेक्षा से आहत लोग मतदान न करने पर अडिग रहे। इलाके के लोगों का कहना था कि जब नेता उनके गांवों की सुध नहीं लेते तो वह लोग मतदान क्यों करें।
विज्ञापन


मुनस्यारी के आपदा प्रभावित गांव क्वीरीजिमियां 298 मतदाता थे। यहां केवल 5 मतदान कर्मियों ने वोट डाला। गांव के लोग वोट डालने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। क्वीरीजिमियां गांव वर्ष 2010 की आपदा से प्रभावित है। भूस्खलन से गांव की जमीन दरक गई। मकानों में दरार आ गई। इन लोगों का अब तक विस्थापन नहीं हो पाया है। गांव के लोगों को सड़क तक आने के लिए 8 किमी पैदल चलना पड़ता है। लगातार मांग के बाद भी क्वीरीजिमियां के लिए सड़क नहीं बनी। क्वीरीजिमियां के लोगों ने भी एक महीने पहले चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed