फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Update Today in Uttarakhand: Women Buried under debris after landslide in pithoragarh

Weather Update: पिथौरागढ़ के जुम्मा गांव में भूस्खलन होने से मलबे के साथ बही महिला, नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 17 Aug 2020 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 10:09 PM IST
सार

  • छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान के बाद भी नहीं चला महिला का पता
  • पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण रोकना पड़ा खोजबीन का काम 

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Uttarakhand: Women Buried under debris after landslide in pithoragarh
मलबे में दफन महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला के जुम्मा के एकला तोक में सोमवार सुबह चार बजे मूसलाधार बारिश के दौरान पहाड़ी से हुए भूस्खलन के दौरान आए मलबे में एक महिला दफन हो गई। सूचना पर धारचूला तहसील मुख्यालय से पहुंची टीम ने छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया।  

विज्ञापन


जुम्मा गांव की भागीरथी देवी (32 वर्ष) पत्नी नर सिंह सोमवार सुबह करीब चार बजे घर से कुछ दूरी स्थित गोशाला में जानवरों को चारा देने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में आया मलबा भागीरथी को बहा ले गया।

विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना बीडीसी सदस्य लक्ष्मी देवी को दी। उनके तहसील प्रशासन को जानकारी देने पर धारचूला तहसील मुख्यालय से एसओ विजेंद्र साह के नेतृत्व में 10 एसडीआरएफ, 10 पुलिस जवान सहित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया। लगातार छह घंटे तक रेस्क्यू के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया। 

उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि लगातार बारिश होने और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण महिला की खोजबीन का काम रोकना पड़ा। मंगलवार को फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। जानकारी के बाद ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। बताया कि अभी भी गांव में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 20 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed