{"_id":"58c190594f1c1b5e3ddc63fa","slug":"bengali-tourists-immersed-in-the-holy-see-s-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की मस्ती में डूबे बंगाली पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की मस्ती में डूबे बंगाली पर्यटक
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में होली की मस्ती में डूबे बंगाली पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी में इस बार पर्यटकों की आवाजाही होली से पहले ही हो गई है। आमतौर पर पर्यटक होली के बाद ही यहां का रुख करते हैं, लेकिन इन दिनों हो रहे हिमपात का नजारा देखने के लिए पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। इस समय होली का पर्व भी चल रहा है। पर्यटकों ने जमकर होली गाई और खूब मस्ती की।
विज्ञापन
स्थानीय समाजसेवी हीरा सिंह चिराल ने पर्यटकों के लिए हुड़का और डमरू की व्यवस्था की। कुछ स्थानीय नौजवानों के साथ मिलकर बंगाली पर्यटकों ने होली का आनंद उठाया। बंगाली पर्यटक बासु वंदोपाध्याय ने कहा कि होली का पर्व यूं तो पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन कुमाऊं अंचल में इसकी बड़ी खासियत है। यहां के लोग होली में गीत, संगीत, नृत्य का ज्यादा आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि होली के समय पहली बार यहां आने का मौका मिला। होली गाते, सुनते काफी अच्छा लग रहा है। उनके साथ आई अनीता, संगीता, अजय आदि ने भी होली का खूब आनंद उठाया। इस समय बड़ी संख्या में बंगाली पर्यटक पहुंचे हैं। होली के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मुनस्यारी के ग्रामीण अंचलों में होली धूमधाम से मनाई जाती है। लोग पांच दिनों तक इस पर्व का आनंद उठाते हैं। गांवों में आज भी होली की समृद्ध परंपरा देखने को मिलती है।
विज्ञापन