{"_id":"5877b5124f1c1bab78ba9510","slug":"bedhinag-problem-grew-to-cash-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में नकदी के लिए दिक्कत और बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में नकदी के लिए दिक्कत और बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में स्टेट बैंक के एटीएम के आगे लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद शुरू हुई नकदी की किल्लत अब तक दूर नहीं हो पाई है। यहां स्टेट बैंक के एटीएम के सामने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से ही लोग कतार में लग गए। एटीएम से अभी यहां मात्र चार हजार रुपए ही निकल रहे हैं। 500 के नए नोट नहीं आने से समस्या बनी है। बैंक में लंबे समय बाद कैश पहुंचा तो भुगतान पाने वाले उमड़ गए। फिलहाल ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए भुगतान की सीमा दस हजार रुपए कर दी गई है। बुधवार तक लोगों को 24 हजार रुपए काउंटर से भुगतान हो रहा था।
विज्ञापन
इधर, लोगों का कहना है कि अब एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ानी चाहिए, ताकि लोगों का कुछ दिन तक काम चल सके। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि भुगतान के लिए ज्यादा संख्या में लोग आ रहे हैं और सभी को पैसों की जरूरत है। इसीलिए अब काउंटर से भुगतान की राशि को अधिकतम दस हजार कर दिया गया है। दूरदराज के ग्रामीण अंचलों के लोगों को बैंक संबंधी कामों के लिए बेड़ीनाग आना पड़ता है। बैंक या एटीएम से पैसे निकालने में उनका पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह समस्या जल्दी दूर होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में अभी हालात सामान्य
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के सभी बैंकों और एटीएम में पैसा उपलब्ध होने से फिलहाल यहां हालात सामान्य बने हैं। स्टेट बैंक ने इस बार एटीएम और काउंटर भुगतान के जरिए काफी संख्या में 500 के नोट भी दिए हैं। इससे व्यापारियों को खासी राहत मिली है। दो हजार के नोट के बदले अब छोटे नोट लेने में ज्यादा दिक्कत नहीं आ रही है। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि लोगों को भुगतान प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। बैंक के पास पर्याप्त कैश उपलब्ध है। सभी अधीनस्थ शाखाओं को भी लगातार पैसा दिया जा रहा है।
विज्ञापन