{"_id":"571e71894f1c1b443ea91b86","slug":"became-ncc-cadets","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी पांखू में एनसीसी कैडेट का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी पांखू में एनसीसी कैडेट का नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, थल (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स बने
- फोटो : अमर उजाला
थल (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श इंटर कालेज पांखू में जूनियर में एनसीसी कैडेट का नामांकन हो गया है। 81 यूके एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एसके चौैहान सूबेदार मेजर एमके शाही के निर्देशन में 57 कैडेटों का नामांकन किया गया। इनमें 34 बालिकाएं, 23 बालक शामिल हैं।
विज्ञापन
एनसीसी के सूबेदार नीम बहादुर केसी, सीएचएम लेखबहादुर थापा के नेतृत्व में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। एनसीसी के अधिकारियों ने कैडेटों को हाथों में टेंटू न गुदवाने की हिदायत दी। कहा कि टेटू गुदवाया तो एनसीसी से निकाल दिया जाएगा। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी बीएस मेहता, प्रधानाचार्य भगवान सिंह खड़ायत, यूआर आर्या, जीसी पाठक, विनायक भट्ट, बसंत तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन