{"_id":"5fef5b558ebc3e3c88226c97","slug":"bdo-higher-center-refer-pithoragarh-news-hld4095111121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले बीडीओ हायर सेंटर रफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले बीडीओ हायर सेंटर रफर
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कार्यालय में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश करने वाले मूनाकोट के खंड विकास अधिकारी प्रकाश वर्मा को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। उनके गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उत्पीड़न करने वाले जन प्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, डीएम ने सीडीओ से मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी है। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सीडीओ को मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ही एडीएम या एसडीएम स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने की बात कही है।
मूनाकोट के खंड विकास अधिकारी प्रकाश वर्मा ने 31 दिसंबर को कार्यालय में जहरीला पदार्थ खा लिया था। वहां कार्यरत कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पपदेऊ के ग्रामीणों का कहना है कि प्रकाश वर्मा बहुत सरल और ईमानदार अधिकारी हैं।
परिवार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख के पति और कार्यालय स्टाफ ने उनका उत्पीड़न किया है, जिस कारण उन्हें आत्मघाती कदम उठाने को विवश होना पड़ा। प्रधान प्रतिनिधि और बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बबलू ने डीएम से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आरोप निराधार
मुझ पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह निराधार हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए साथ ही बीडीओ की एक माह की काल डिटेल भी निकलवाई जाए। -जीवन वल्दिया, सांसद प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख पति
सीबीसीआईडी जांच हो : आप
पिथौरागढ़। आप के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने बीडीओ मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा नौकरशाही का उत्पीड़न किया है। इस मामले में अगर उच्चस्तरीय जांच नहीं होगी तो आप कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।