फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Basukinag and Belpatti drinking water scheme will be made with 04 crores

104 करोड़ से बनेंगी बासुकीनाग और बेलपट्टी पेयजल योजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Basukinag and Belpatti drinking water scheme will be made with 04 crores
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की दो पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र बेलपट्टी और बासुकीनाग पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ग्रामीण लंबे समय से इन पेयजल योजनाओं का निर्माण करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

गंगोलीहाट विधानसभा की बेलपट्टी पेयजल योजना के निर्माण के लिए 63.07 करोड़ रुपये और बाशुकीनाग पंपिंग पेयजल योजना के लिए 41.46 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लंबे समय से लोग इन पेयजल योजनाओं का निर्माण करने की मांग कर रहे थे। पेयजल योजनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। विधायक मीना गंगोला का कहना है कि लंबे समय से लोग पेयजल योजनाओं के निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब 104 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दिलाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed