फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Barakot awaits a degree college

Pithoragarh News: बाराकोट को डिग्री कॉलेज का इंतजार

Sun, 19 Jul 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Barakot awaits a degree college
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट में डिग्री कॉलेज खोलने की ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते ठंडे बस्ते में चली गई है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा का कोई साधन न होने के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए लोहाघाट या पिथौरागढ़ का रुख करना पड़ रहा है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज के क्षेत्रों के कई छात्र इंटरमीडिएट के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण वर्ष 2005 से डिग्री कॉलेज की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने लगातार जन प्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाई है। करीब चार साल पहले शासन ने कॉलेज के लिए जमीन भी देखी थी हालांकि उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाराकोट विकास खंड में 48 ग्राम पंचायतें और 103 राजस्व गांव आते हैं। यहां 10 राजकीय इंटर कॉलेज भी हैं।
विज्ञापन




--
मुख्यमंत्री के आदर्श चंपावत जिले में केवल बाराकोट ब्लॉक में डिग्री कॉलेज न होना क्षेत्र के युवाओं की अनदेखी है। इसके लिए जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक पत्राचार भी किया है। प्रशासन ने जमीन भी तलाशी, सरकार को चाहिए कि अब वह इसका संज्ञान ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदा बल्लभ बगौली, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख

--
चार विकास खंडों वाले चंपावत जिले के तीन ब्लॉकों में सरकार ने सात डिग्री कॉलेज खोले हैं, अकेले बाराकोट ब्लॉक की उपेक्षा कर वहां डिग्री कॉलेज नहीं खोलकर क्षेत्र की जनता की अनदेखी की है।
मनोज जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नदेड़ा
--
बाराकोट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का क्षेत्र है। सरकार को बाराकोट में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को पूरा करना चाहिए। लोग लगातार सरकार से डिग्री कॉलेज की मांग उठा रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।

ललित सिंह अधिकारी, पूर्व सैनिक सेना मेडल
----

विद्यार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए बाराकोट ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग विधानसभा में दो-तीन बार उठाई जा चुकी है लेकिन सरकार को गरीब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की दिक्कतों से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार ब्लॉक में कॉलेज न खोलकर विद्यार्थियों और क्षेत्रीय लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। डिग्री कॉलेज खोलने की मांग के लिए फिर से आवाज उठाई जाएगी।
खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक लोहाघाट
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed