फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Banks operating in the normal position

बैंकों में कामकाज अब सामान्य स्थिति की ओर

Sat, 17 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Banks operating in the normal position
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में भुगतान लेने के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के 40 दिन बीतने के बाद अब स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं। लोगों को उनकी जरूरत भर का पैसा बैंकों से मिल गया है। बैंक अब सप्ताह में 24 हजार रुपए की राशि आसानी से दे रहे हैं। व्यापारियों को भी फर्म के नाम पर खुले खातों से 50 हजार रुपए की राशि मिल रही है। बैंकों के पास एक सप्ताह के लिए पैसा उपलब्ध है। उसके बाद कैश समाप्त होने की स्थिति में अन्य जिलों से धनराशि आ जाएगी। स्टेट बैंक की चेस्ट ब्रांच से अधीनस्थ शाखाओं और निजी बैंकों को पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि इस समय कैश की कोई कमी नहीं है। बैंक के पास नई करेंसी और प्रचलित 100, 50 के नोट उपलब्ध हैं। शनिवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भीड़ सामान्य स्तर की रही। इतने लोग बैंक में सामान्य दिनों में भी आते रहते हैं। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि 30 दिसंबर के बाद सभी कुछ पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। उम्मीद है कि तब तक बैंकों से ज्यादा रकम निकासी का आदेश भी आ सकता है। 
विज्ञापन


सभी एटीएम में अब पर्याप्त कैश
नगर के सभी एटीएम में अब पर्याप्त कैश उपलब्ध है। एटीएम में पहले जैसी कतार कहीं नहीं देखी गई। कई एटीएम में तो कई घंटे तक कोई निकासी नहीं हो रही है। लोगों को चेक और विल्ड्राल से भी धनराशि मिल रही है। इस कारण एटीएम जाने की नौबत कम आ रही है। सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों ने प्राथमिकता से एटीएम में पैसा डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते में दो हजार से कम रकम पर दिक्कत
नगर के लगभग सभी एटीएम में दो हजार रुपए के नए नोट डाले गए हैं और एटीएम से भुगतान में सिर्फ एक ही नोट निकल रहा है। एटीएम में 500 और 100 के नोट नहीं डालने से छोटा भुगतान लेने वालों के सामने समस्या आ रही है। यदि किसी विद्यार्थी या छोटे तबके के व्यक्ति को सिर्फ एक हजार रुपए की जरूरत है तो एटीएम से यह राशि नहीं मिल पाएगी। अभी छोटे नोटों की किल्लत बनी हुई है। बैंक के सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि छोटे नोट आने के बाद यह समस्या भी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed