फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bajrang Dal carried out a cleanliness drive on Chandak Road

बजरंग दल ने चंडाक रोड में चलाया सफाई अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal carried out a cleanliness drive on Chandak Road
पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र में पौधा लगाती विधायक चंद्रा पंत। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बजरंग दल ने चंडाक रोड पर सफाई अभियान चलाया। बाद में पौधरोपण किया गया। सोनम पांडेय के नेतृत्व में चले इस अभियान में विधायक चंद्रा पंत, सीओ राजन सिंह रौतेला सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

बजरंग दल की ओर से हर रविवार को सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को चले सफाई अभियान में 20 बोरों में कूड़ा एकत्र किया गया। विधायक चंद्र पंत ने कहा कि पेड़ों को काटने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। अब पौधे लगाकर ही इसकी भरपाई हो सकती है। सीओ आरएस रौतेला ने बजरंग दल के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गीता पंत, संजय सिंह, पवन नाथ, धीरू वर्मा, विनीता पाठक, सुरेश बजरंगी, बृजेश जोशी, रीना शर्मा, कविता कठायत, किरन, मनोज सामंत, गोपाल धामी, संजय सरन, दिनेश वाल्मीकि, राकेश कुमार, जगदीश कुमार, पंकज पंगरिया, महीप गड़कोटी, राजेंद्र प्रसाद, ललित रावत, मोहन नाथ, महेश जोशी, आदित्य सौन, भूपेंद्र महर, सागर जोशी, मनोज जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सल्मोड़ा इजर में जिला प्रचारक राहुल, गगन, इंटर कॉलेज प्रबंधक सातशिलिंग बसंत पुनेठा, राजेंद्र प्रसाद, रेंजर दिनेश जोशी, कैलाश, डॉ प्रदीप जोशी, हरिभरन भंडारी, मनोज कुमार, प्रकाश शर्मा, भुवन जोशी, रवि कुमार, भूपेंद्र, अनिल, सुनील ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्कोट में रविवार को अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता प्रदीप पाल, जिला पंचायत सदस्य बाराकोट विनीता पाल, प्रधान हिनकोट बहादुर सिंह बिष्ट, प्रधान खोलियागांव हेमा कुंवर, ग्राम प्रधान देवल आशा पाल, सरपंच हिनकोट कपिल पाल, सरपंच खोलियागांव जगदीश मनोला व शिक्षक साथी राज नारायण सिंह धामी, नारायण पंत, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद वल्लभ ओझा, दिनेश पाल, नवीन उपाध्याय, पीतांबर जोशी, धरम सिंह धामी, नवीन सिंह रावत व वन विभाग अस्कोट के फॉरेस्टर नंदा बल्लभ, विकास भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed