फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bailey bridge under threat in Jimighat, pedestrian bridge washed away in Darma Valley

Pithoragarh News: जिमिघाट में खतरे की जद में आया बैली ब्रिज, दारमा घाटी में पैदल पुल बहा

Thu, 24 Aug 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bailey bridge under threat in Jimighat, pedestrian bridge washed away in Darma Valley
मंसूरी- कांठा होकरा सड़क में गिरा मलबा और पेड़। स्रोत: संवाद
आफत की बारिश : पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 19 सड़कें बंद, चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंची काली और गोरी नदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। भारी बारिश के कारण जिले में 19 सड़कें बंद चल रही हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण जिमिघाट के पास स्थित बैली ब्रिज का अपरमेंट खतरे की जद में आ गया है। शीघ्र कार्य शुरू नहीं हुए तो पुल टूट सकता है। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बंद होने से सुरक्षा एजेंसियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धारचूला के दारमा घाटी में झामती गाड़ और तिंगगाड़ का जलस्तर बढ़ने से पैदल पुल और 10 मीटर पैदल रास्ता बह गया है।
चीन सीमा को जाने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलघाट के पास दो दिन से बंद है। टनकपुर-तवाघाट सड़क भी दोबाट के पास दो दिन से बंद चल रही है। निर्माणाधीन धापा मिलम सड़क सेनरगाड़ के पास बंद चल रही है। भारी बारिश के कारण जिमिघाट स्थित बैली ब्रिज का अपरमेंट खतरे की जद में आ गया है। निर्माणाधीन इस सड़क पर सिर्फ 18 किमी लीलम तक आवाजाही सुचारु है। सेनरगाड़ और जिमिघाट पुल के खतरे में आने के कारण सांईपोलो, जिमिघाट, लीलम, बुई, पातों समेत मल्ला जोहार का संपर्क मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

--
एलधारा से बोल्डर हटाने का काम शुरू
धारचूला (पिथौरागढ़)। लंबे समय से धारचूला मल्ली बाजार के लिए मुसीबत का सबब बने एलधारा में अटके बोल्डरों को सिंचाई विभाग ने हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। बोल्डर हटाने के दौरान करीब एक घंटे तक सड़क बंद रही। बाद में सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया। सिंचाई विभाग के एई दीपक कुमार ने बताया कि मल्ली बाजार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मजदूरों के माध्यम से अटके बोल्डरों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
झामती गाड़ और तिंगगाड़ का जलस्तर बढ़ा, पैदल पुल बहा
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के ग्राम मार्छा (11 हजार फीट) में भारी बारिश के कारण झामती गाड़ और तिंगगाड़ का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से लकड़ी का एक पुल और सिंचाई विभाग की 30 मीटर सुरक्षा दीवार बह गई है। पूर्व प्रधान जीवन सिंह मार्छाल ने बताया कि तिंगगाड़ का जलस्तर बढ़ने से 10 मीटर पैदल मार्ग बह गया है। ग्राम प्रधान सुनीता मार्छाल ने बताया कि एसडीएम ने सूचना के बाद मौके पर टीम को रवाना किया है। संवाद
--
ये सड़कें चल रही हैं बंद
ऐलागाड़-जुम्मा, आदिचौरा-सीणीं, डोर-सैणरांथी, कालिका-खुमती, छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, मदकोट-फाफा, बांसबगड़-माणीधामी, मुनस्यारी-हरकोट, डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा, मालाकोट-लोध, सानदेव-ननपापौं, तवाघाट-थानीधार, थल-मुनस्यारी-नाचनी, पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला, घट्टाबगड़-जिब्ती और रामगंगा पुल-मुनस्यारी सड़क।

कम नहीं हुआ जलस्तर, दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही पर रोक

बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों पर हुई बारिश से शारदा का जलस्तर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी एक लाख क्यूसेक से अधिक रहा। इस कारण बनबसा बैराज से भारत-नेपाल के बीच दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। दोनों देशों के बीच चौपहिया वाहनों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बुधवारी की शाम चार बजे शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो गया था जो दूसरे दिन भी कम नहीं हुआ। जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होते ही बैराज पर रेड अलर्ट घोषित कर भारत-नेपाल के बीच बैराज से गुजरने वाले वाहन रोक दिए जाते हैं। बैराज कंट्रोल रूम के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी नदी का जलस्तर 1,18,000 क्यूसेक से अधिक रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed