{"_id":"58dfddda4f1c1be53763e7fb","slug":"bahala-river-now-becomes-a-reservoir-of-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुला नदी अब कचरे का भंडार बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुला नदी अब कचरे का भंडार बनी
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
थल में बहुला नदी के तालाब में पटी गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल में रामगंगा में मिलकर संगम का रूप देने वाली बहुला नदी अब कचरे और गंदगी का भंडार लगती है। इस प्राचीन नदी का उल्लेख स्कंदपुराण के मानसखंड में भी हुआ है। वर्तमान में नदी का पानी लगातार कम हो रहा है और उसमें गंदगी बढ़ती जा रही है। खुले में शौच करने वाले इसी नदी के किनारे जाते हैं। नैना मंदिर के प्राकृतिक स्रोत से निकलने वाली यह नदी थल में पहुंचते-पहुंचते कूड़े का भंडार जैसी दिखती है। गंदगी के कारण इसके पानी का उपयोग अब नहीं होता।
विज्ञापन
नदी के किनारे कोटीगांव, अलमियागांव, अलकाथल समेत कई बड़ी आबादी वाले गांव हैं। इन गांवों की सारी गंदगी बहुला में ही समाती है। घरों का कचरा, प्लास्टिक, पॉलिथीन, कपड़ों के टुकड़ों से यह नदी पट चुकी है। थल के पास ही इस नदी में तालाब और छोटा सा झरना भी है, लेकिन अब न तो कोई तालाब में नहाने के लिए जाता है और न झरने के पानी का ही उपयोग होता है। यह प्राचीन नदी इतनी उपेक्षित है कि कोई भी इसमें सफाई के लिए तो नहीं जाता, लेकिन गंदगी करने के लिए जिसको जहां और जैसे मौका मिला, वह चूकते नहीं हैं। बहुला अपने साथ बहाकर लाने वाली सारी गंदगी को रामगंगा में पाट देती है। थल के शिव मंदिर के पास रामगंगा और बहुला का संगम है।
विज्ञापन
चंद्रभागा में पाट दिया सारा कूड़ा
पिथौरागढ़। ऐंचोली से सटे इलाकों में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। पालिका ने इस इलाके के कूड़े का निस्तारण करने के बजाए सारे कूड़े को चंद्रभागा के पास बहने वाले छोटे गधेरे में पाट दिया है। इस कारण चंद्रभागा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग गंदगी से परेशान हैं। कूड़े की दुर्गंध लोगों के घरों तक पहुंच रही है। स्थानीय निवासी और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने कहा कि इस मामले की जानकारी कई बार पालिका को दी गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने तत्काल सफाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने कहा कि सफाई के लिए जल्द ही कर्मचारी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आसपास के घरों से भी लोग नाले में कूड़ा फेंक देते हैं।
विज्ञापन