{"_id":"65365f7ba34563f9d80003a7","slug":"badminton-championship-at-ssj-university-almora-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton Championship: पुरुष वर्ग में बागेश्वर बना बैंडमिंटन का चैंपियन, महिला वर्ग में अल्मोड़ा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badminton Championship: पुरुष वर्ग में बागेश्वर बना बैंडमिंटन का चैंपियन, महिला वर्ग में अल्मोड़ा बना विजेता
Mon, 23 Oct 2023 05:26 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:26 PM IST
सार
अल्मोड़ा के एसएसजे विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बागेश्वर और महिला वर्ग में अल्मोड़ा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता
विस्तार
एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बागेश्वर और महिला वर्ग में अल्मोड़ा की टीम विजेता बनी। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में बागेश्वर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
सोमवार को स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुवानी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीसी पंत, विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय और पिथौरागढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के फाइनल में बागेश्वर की टीम ने पिथौरागढ़ को 3-0 से हराया। महिला वर्ग में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ की टीम को 3-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं व्यक्तिगत चैँपियनशिप में बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
आयोजक सचिव जगदीश बिष्ट ने बताया कि रेफरी जीवन बोरा, राहुल गोबाड़ी, जगदीश अकेला, उषा व ममता रहे। इस दौरान डॉ. कमलेश भाकुनी, मुकेश पांडेय, दिनेश पंत, बैडमिंटन प्रशिक्षक भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा आदि मौजूद रहे।