फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Road in Ganai Gangoli

सात साल में भी नहीं समिलता-भिनगड़ी सड़क में हॉटमिक्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Ganai Gangoli
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सिमलता से भिनगड़ी तक 12 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य सात साल से अधूरा है। इस कारण इस सड़क पर कई जगह गाड़ियां फंस रहीं हैं।
विज्ञापन

खड़िया लदी गाड़ी फंसने से सोमवार को भी इस सड़क पर तीन घंटे आवाजाही बंद रही। लोगों ने सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
सिमलता-भिनगड़ी सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में शुरू हुआ। पहाड़ कटिंग के सात साल बाद भी सड़क में हॉटमिक्स, स्कवर, सुरक्षा दीवार, कटिंग का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में लगी कंपनी एनकेजी बहुत सुस्त गति से सड़क बनवा रही है।
विज्ञापन

इस सड़क से खड़िया की पांच माइनों के लिए वाहनों की आवाजाही है। इस कारण इसमें भारी वाहन चलते हैं। इस खस्ताहाल सड़क पर आए दिन गाड़ियां फंस रहीं हैं।
सोमवार को दलदली सड़क पर खड़िया लदा वाहन फंस गया। इस कारण तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है। कैंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed