फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bar election reached court frame:

अदालत की चौखट तक पहुंचा बार का चुनाव:जिला जज ने जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद को स्थगित रखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bar election reached court frame:
चंपावत। 20 दिसंबर को हुए जिला बार एसोसिएशन का चुनाव अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। अध्यक्ष पद पर हारे प्रत्याशी गिरीश राय ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला जज की कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनाव रद्द करने की अपील की। जिला जज आशीष नैथानी ने अध्यक्ष पद को स्थगित रखने का आदेश देने के साथ ही पांच फरवरी 2020 को सुनवाई और आपत्ति का निस्तारण की तिथि निर्धारित की है। साथ ही 58 में से मतदान करने वाले 48 वकीलों को भी नोटिस जारी किया गया है। जबकि अध्यक्ष के अलावा शेष चार पदों पर निर्विरोध मतदान हुआ था।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के चुनाव में निवर्तमान बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने गिरीश राय को चार वोटों से हराया। इसके बाद सोमवार को हारे प्रत्याशी ने जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की। जिसमें उत्तराखंड बार काउंसिल से संबद्ध न होने के बावजूद प्रैक्टिस न करने वाले कई वकीलों को भी वोटर बनाने, उत्तराखंड बार काउंसिल ने निगरानी के लिए पर्यवेक्षक की तैनाती नहीं करने, जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी को चुनाव अधिकारी बनाने सहित कई दलीलें दीं। मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं करने और आपत्ति नहीं मांगने के भी आरोप लगाए गए। जिला जज आशीष नैथानी ने वोटिंग करने वाले 48 अधिवक्ताओं को नोटिस देते हुए पांच फरवरी को सुनवाई और आपत्ति पेश करने को कहा है। तब तक के लिए अध्यक्ष पद स्थगित रखने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नियमों के तहत हुई चुनाव प्रक्रिया:निर्वाचन अधिकारी
चंपावत। जिला बार एसोसिएशन के लिए दो निर्वाचन अधिकारी बनाए गए थे। निर्वाचन अधिकारी विद्याधर जोशी और मनोज राय ने बार की चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह सही बताया है। कहा कि पूरे चुनाव एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराई मतदाता सूची से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत से बाहर होने की वजह से मुझे अदालत के निर्णय की जानकारी नहीं है। अलबत्ता जो भी चुनाव हुए है, वह नियमों के तहत हुए हैं। जहां तक मतदाता सूची का मामला है, प्रकाशन करने से पहले आपत्ति करने के लिए दो दिन का वक्त दिया गया था।
राम सिंह बिष्ट,
अध्यक्ष, बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed