फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   August Revolution Day commemorates freedom fighters who sacrificed their lives for freedom

अगस्त क्रांति दिवस पर देश की आजादी के लिए सर्वश्र त्यागने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
August Revolution Day commemorates freedom fighters who sacrificed their lives for freedom
डीडीहाट में अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक में पुष्प चढ़ाते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/ चंपावत। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई । इस दौरान आजादी के परवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम का आयोजन नया बाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा दत्त शर्मा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष केडी भट्ट ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने भारत की आजादी के इतिहास को सामने रखा। उन्होंने भावी पीढ़ी से इसे संरक्षित करने को कहा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को न भूलकर राष्ट्रहित में बढ़ चढ़कर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जमन सिंह वल्दिया के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1920 में उन्होंने बेगार प्रथा का विरोध किया और 1924 में फौज की नौकरी से त्याग पत्र दे दिया। कार्यक्रम में डॉ. जेके शर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, मनोहर खाती, कै. दीवान सिंह वल्दिया, चंचल सिंह खड़ायत सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, भारती सदन में हुए कार्यक्रम में डॉ. तारा सिंह ने कहा कि आजादी के असली नायक चंद्रशेखर आजाद थे। इस मौके पर मंगल सिंह, सूर्य प्रताप, नीरज धामी, धीमा, ओम, वंदना मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर चंपावत जिले में भी अगस्त क्रांति दिवस पर जिले के कई हिस्सों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। खेतीखान के इंद्रा पार्क में अगस्त क्रांति के पुरोधा स्वतंत्रता सेनानी पंडित दुर्गादत्त ओली, पंडित हर्षदेव ओली, पूर्णानंद जोशी, दयाराम ओली को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शिक्षाविद सीएल वर्मा ने अगस्त क्रांति के संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, पूर्व प्रमुख भगीरथ भट्ट, सुरेंद्र देउपा, डॉ. लक्ष्मीदत्त ओली, भैरव ओली, राजेश ओली, नवीन बोहरा, गोपाल मनराल, दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे। पुलहिंडोला में सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने सेनानी हरक सिंह भंडारी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कीर्ति पचौली, भरत राम आदि मौजूद थे। सात सेनानियों के क्षेत्र सूखीढांग में ग्राम प्रधान कमल किशोर, स्वरूप राम, कैलाश चौड़ाकोटी, भुवन चौड़ाकोटी, राजेंद्र सिंह आदि ने सेनानियों का माल्यार्पण किया। बाराकोट में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में अगस्त क्रांति के सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर हेमा जोशी, गोविंद वर्मा, कुंदन सिंह, चिरंजीलाल, कमल सिंह, प्रदीप सिंह, नीलकमल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित ने मांगी नौकरी
पिथौरागढ़। दिगरा मुवानी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जवाहर सिंह मारकूना के आश्रित रवींद्र सिंह मारकूना ने सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वो सरकार नौकरी की मांग को लेकर पिछले कई सालों से सरकारी दफ्तरों और जन प्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें अभी तक सरकारी नौकरी नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार नौकरी देने की मांग की है। संवाद
कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को किया याद
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर शहीदों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी का बिगुल फूंका था। जिसमें देश के हर व्यक्ति ने साझेदारी कर आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
रविवार को जिला कार्यालय तिलढुकरी में अगस्त क्रांति पर वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई थी। जिसमें क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए शहादत दी थी। लेकिन वर्तमान में लोकतंत्र खतरे में है। सत्ता पर बैठी पार्टी भारत में लोकतंत्र और इसके धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को खत्म करना चाहती है। जिसके लिए कांग्रेस फिर से लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक मयूख महर, वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश पंत, रजत विश्वकर्मा, बद्री सामंत, मनोज कुमार, शाहबाज खान, हिमांशु ओझा, दीपक लुंठी, खीमराज जोशी, कार्तिक खर्कवाल, गौरव चंद, योगेश नगरकोटी, रोहन सौन ,जगदीश बिष्ट, हीरा सिंह, शंकर खड़ायत, दिनेश बिष्ट, मनोज पांडेय समेत कई शामिल रहे।

आजादी के शहीदों को किया याद
डीडीहाट/मुनस्यारी। कांग्रेस नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व विकास खंड कार्यालय में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक में कार्यकर्ताओं ने आजादी के शहीदों को पुष्प चढ़ाकर नमन किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी ललित भंडारी, सभासद तहसील वार्ड कवींद्र शाही, प्रकाश बोरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू बोरा, त्रिलोक बिष्ट, हिमांशु चुफाल आदि शामिल रहे। वहीं मुनस्यारी में अगस्त क्रांति पर शनिवार को शहीद पार्क थाना बैंड मुनस्यारी में जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम लोगों ने शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा आजादी के परवानों के कारण हम आज आजाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed